कांके: झारखंड विधानसभा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी की कड़ी निगरानी में लाया गया झारखंड विधानसभा
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा पहुंचे। उन्हें ईडी की कड़ी निगरानी में विधानसभा लाया गया। ईडी की टीम विधानसभा के गेट नंबर वन पर रुक गयी। जिसके बाद वहां से विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा में विधानसभा में दाखिल हुए। इस दौरान हेमंत सोरेन ने बीजेपी के नेताओं से भी बात की।