कांके: कांके रोड स्थित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन आवास पहुंचकर राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 कांके रोड स्थित हेमंत सोरेन आवास पहुंचकर राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से करीब 20 मिनट तक बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे।