कांके: रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित रिंग रोड से पुलिस ने डोडा की बड़ी खेप की बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित रिंग रोड से पुलिस ने डोडा की एक बड़ी खेप बरामद की है। तस्कर ट्रक में जानवरों के चारे के बीच डोडा के बोरे छिपा कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही डोडे की पूरी खेप पुलिस ने पकड़ ली. तलाशी के दौरान ट्रक में रखे पशु चारा के अंदर प्लास्टिक के 90 बोरे में लगभग 1800 किलोग्राम डोडा पाया गया।