कांके: झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, सत्ता पक्ष को मिले 47 और विपक्ष को मिले 29 वोट
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 चंपई सोरेन सरकार ने झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को पास कर लिया है। फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सीएम चम्पाई सोरेन ने सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया। दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद फ्लोर टेस्ट हुआ। जिसमें सत्ता पक्ष को 47 वहीं विपक्ष को 29 वोट मिले।