कवर्धा: ग्राम तितरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, 6 घायल अस्पताल में भर्ती
मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तितरी का है। जहा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का नाम जितेंद्र पटेल है।जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है।वही 06 लोग घायल है।जिनको पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।