कुचाई: तिलोपदा पंचायत के जुगीडीह से 17 वर्षीय नाबालिग युवती लापता, परिजन चिंतित
कुचाई थाना अंतर्गत तिलोपदा पंचायत के जुगीडीह गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. कुंदी पाठकर नामक युवती के अचानक लापता होने के बाद से परिजन काफी चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. परिजनों के अनुसार युवती बीते 21 अगस्त को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों