जमुई: सिकंदरा प्रखंड के रामदेवचक गांव के महादलित परिवारों ने एसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर धमकी और उत्पीड़न का आरोप
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 सिकंदरा प्रखंड के रामदेवचक गांव की दर्जनों महिलाएं को1बजे समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के कार्यालय पहुंचीं और सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे सभी महादलित समाज से आती हैं और बिहार सरकार द्वारा आवास के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन पर वर्तमान में निवास कर रही हैं, लेकिन कुछ दबंगों द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया