हरियाणा हिसार खबर:- हिसार कोर्ट परिसर के गेट पर आज 20 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काना की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर ह*त्या कर दी गई। वह कोर्ट में एक मामले की पेशी के लिए आया था।
इस वारदात के दौरान हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए 14 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 12 गोलियां काना को निशाना बनाकर चलाई गईं और 2 हवाई फायर किए गए। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई और मुस्तैदी दिखाते हुए एक हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विनोद पानू उर्फ काना जैसे ही पेशी के बाद कोर्ट के मुख्य गेट से बाहर निकला, बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बहुत नजदीक से करीब 12 राउंड गोलियां काना पर बरसाईं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो हवाई फायर करते हुए बदमाश भागने की फिराक में थे।
इस अचानक हुई फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्त�