इटाढ़ी: चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के आरोपियों को हिरासत में लिए जाने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Itarhi, Buxar | Apr 16, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बक्सर-इटाढ़ी मार्ग को जाम कर दिया।