गुना नगर: पुलिस लाइन गुना से एक पुलिसकर्मी की बाइक हुई चोरी, शिकायत पर कैंट थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन गुना से फरियादी शिव पुत्र राजवीर सिंह भदोरिया की बीती रात बाइक चोरी हो गई। फरियादी ने कैंट पुलिस को बताया, बीती रात अपनी बाइक क्रमांक एमपी 08 एमएम 5847 को पुलिस लाइन में रूम पर बाहर खड़ी करके सो गया था। अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। बाइक राजवीर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।