📰 दरभंगा के सदवाड़ा में युवक की मौत के बाद सड़क जाम, DSP एसके सुमन के समझाने पर हटाया गया जाम
दरभंगा जिले के सदवाड़ा गांव में छठ की रात चाय की दुकान पर हुए विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर झुलसाए गए कन्हैया कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 11वें दिन पटना के PMCH में इलाज के दौरान कन्हैया ने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर DSP एसके सुमन मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उनके समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और आवागमन बहाल हुआ।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
भरवाड़ा न्यूज | दरभंगा
Singhwara, Darbhanga | Nov 27, 2026