✅ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र के नवाचारों एवं योजनाओं का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान *"हर शुक्रवार-जनता के नाम"* के अंतर्गत संचालनालय, भोपाल से आए श्री सावन सिंह बलारी द्वारा आज हरदा जिले का भ्रमण कर कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं कृषक हितैषी गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
भ्रमण के दौरान श्री बलारी द्वारा पंतलाई प्रक्षेत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा, नोसार स्थित बायो रिसोर्स सेंटर, सोडलपुर स्थित फूड प्रोसेसिंग सेंटर एवं जैविक खेती गतिविधियों तथा नहाड़िया स्थित कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा संस्थानों में संचालित गतिविधियों, उपलब्ध अधोसंरचना, कृषकों को दी जा रही सुविधाओं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री बलारी ने कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, जैविक संसाधनों के समुचित उपयोग, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा आधुनिक कृषि यंत्रों की सुविधा कृषकों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने विभिन्न नवाचारों का अवलोकन करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक कृषकों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं के माध्यम से कृषकों की आय में वृद्धि, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#जन_विश्वास_अभियान
#KrishiVibhag #OrganicFarming
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026