ढीमरखेड़ा: सगौना रोड: सड़क नहीं, हादसों का रास्ता!
ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत सगौना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क पर उखड़ी डामर, गहरे गड्ढे और उड़ती धूल से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सरस्वती चंद्रभान यादव ने 4 नवंबर 2025 को कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत की मांग की थी,