फर्रुखाबाद: मोहल्ला नवाब नियामत खां पश्चिम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास वाटर कूलर पर पानी पीने गए बच्चे को लगा करंट
शहर के मोहल्ला नवाब नियामत खा पश्चिम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास दिलीप कुमार का पुत्र देवा पानी पीने के लिए वाटर कूलर पर गया था। तभी उसे तेज झटका लगा और वह करंट लगने से गिर पड़ा। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत बच्चों को अस्पताल ले गए। उपचार के बाद देवा की हालत अब खतरे से बाहर बताई है। स्थानीय निवासी सूजल ने मामले पर पूरी जानकारी दी है।