किरनापुर: किरनापुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया पोला पर्व, सजी-धजी बैलों की जोड़ियों ने बिखेरी छटा
किरनापुर प्रखंड क्षेत्र में पोला पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने अपने बैलों को स्नान कराकर रंग-बिरंगे कपड़ों, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया तथा उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। गांवों में सजी-धजी बैलों की जोड़ियां गुरुवार लगभग शाम 5 बजे आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पार