समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-718,
दिनांक 05 जून 2026,
===================
विश्व पर्यावरण दिवस के दृष्टिगत शुक्रवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार की अध्यक्षता में पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
उक्त कार्यक्रम में सभी वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।
प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम सभी लोग एक-एक पेड़/अपने आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं । आइए हम सब मिलकर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लें:--
मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा। मैं यह भी वचन देता हूं कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करूंगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 5, 2026