कुमारखंड: रहटा वार्ड 11 में गुप्त सूचना पर 19.4 ग्राम स्मैक और नगद राशि के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र रहटा पंचायत स्थित रहटा वार्ड 11 में गुप्त सूचना पर कुमारखंड थाना रंजन कुमार,एसआई रविकांत कुमार पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान वार्ड 11में पति पत्नी तस्कर को 19.4 ग्राम स्मैक डिजिटल तराजू मशीन, 75 हजार 895 रुपया नगद राशि बरामद किया है।