बीरपुर: फुलकारी मुबारकपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर कराई प्राथमिकी दर्ज,तीन गिरफ्तार
बीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी मुबारकपुर में बीते रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। एक पक्ष के विनोद कुमार महतो द्वारा मोहम्मद मुन्ना सहित तीन ज्ञात व 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद आफताब ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई