रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट पड़ा भारी!
मध्य प्रदेश के रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर टनल के पास एक युवक बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आया। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और युवक सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटता हुआ चला गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टंट के दौरान बाइक का नियंत्रण बिगड़ते और युवक के सड़क पर गिरने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
ऐसे खतरनाक स्टंट न सिर्फ जान के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं, बल्कि सड़क पर दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
#Rewa #Sidhi #MadhyaPradesh #RewaSidhiHighway #BikeStunt #DangerousStunt #ViralVideo #BikeAccident #RoadSafety #Reels #ViralReel #AccidentVideo #RozanaHimachal