राघोपुर नाव हादसे में 13 मासूमों की मौत, 24 घंटे बाद पहुंचे तेजस्वी यादव - बोले, इस घटना को भूलेंगे नहीं, न्याय के लिए लड़ेंगे
पटना।बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर में हुए बड़े नाव हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत के 24 घंटे बाद तेजस्वी यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार पर जमकर निशाना साधा।तेजस्वी यादव ने कहा, इस घटना को भूलेंगे नहीं और इसकी लड़ाई लड़ेंगे।"