बखरी: पुलिस ने साउंड बॉक्स में छुपाकर ले जा रही 95 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने दो युवक को 95 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि साउंड बॉक्स में छुपा कर ले जा रहे हैं 95 बोतल ऑफिसर चॉइस ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया गया है। इसमें संलिप्त बखरी के सोनू कुमार और घाघरा के गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।