बखरी: बखरी प्रखंड के डरहा में आंधी-तूफान और बारिश से किसानों को भारी नुकसान, जिलाधिकारी से मदद की गुहार
आंधी तूफान और तेज बारिश के करण बखरी प्रखंड के विभिन्न गांव में धान उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। डरहा के किसान महेंद्र राय के लगभग 3 एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। वह बटाईदार किसान हैं और उसने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।