बखरी: बखरी पुलिस ने कुख्यात अपराधी को खखरूवा से किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा हिरासत में
बखरी पुलिस ने खखरूवा वार्ड नंबर 12 से एक कुख्यात नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बखरी थाना कांड संख्या 163/ 25 के नामजद आरोपी शंकर पासवान के पुत्र राजन पासवान को गिरफ्तार किया है। उसपर गृहभेदन के आरोप में मामला दर्ज था। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।