बखरी: राटन स्कूल के शिक्षक हेड टीचर बने, स्थानांतरण पर विद्यालय में हुआ विदाई सह सम्मान समारोह
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के अनुसूचित टोला स्कूल राटन के शिक्षक बौएलाल महतो का हेड टीचर बनने पर विद्यालय परिवार द्वारा शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के जनप्रतिनिधि विद्यालय के सभी शिक्षक आदि उन्हें फूल माला अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भव्य विदाई दी।