*बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पहुंच गया मगरमच्छ… ट्रेन आने से पहले ही स्टेशन पर टहलता मिला! अब रेलवे से ज्यादा वन विभाग का इंतजार है*
कोटा के सोगोरिया रेलवे स्टेशन पर इन दिनों एक मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले 2–3 दिनों से यह मगरमच्छ स्टेशन परिसर, रेलवे पटरियों और प्लेटफॉर्म के आसपास नजर आ रहा है।
रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सांप, बिच्छू और मगरमच्छ जैसे जीव अपने बिलों से बाहर निकलकर स्टेशन क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं।
इससे यात्रियों और रेलवे स्टाफ में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन और वन विभाग से जल्द मगरमच्छ का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, ताकि कोई हादसा न हो।
📢🐊🚆"
#Kota #SogariaRailwayStation #Crocodile #Railway #KotaNews #RajasthanNews #BreakingNews
Ladpura, Kota | Jul 23, 2026