नानपारा: गौरा धनौली गांव में चल रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में मानक विहीन कार्य का आरोप, BDO से की गई शिकायत
रिसिया ब्लॉक क्षेत्र के गौरा धनौली गांव में इंटर लाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार शाम 5 गौरा धनौली गांव में निर्माण कार्य हो रहा था। इस दौरान गांव ग्रामीणों ने कार्य में मानक विहीन कार्य होने का आरोप लगाया। लोगो ने बताया की मानक विहीन कार्य होने की सूचना ग्राम पंचायत अधिकारी को तीन दिन पूर्व दी गई थी। लेकिन कार्य में कोई सुधार नहीं लाया गया।