नानपारा: नानपारा में 12वीं की छात्रा निशा शुक्ला बनी SDM, सुनी समस्याएं, मिशन शक्ति के तहत बनाया गया एसडीएम
नानपारा नगर क्षेत्र में संचालित सआदत इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा निशा शुक्ला शुक्रवार को एक दिन की एसडीएम बनी। छात्रा ने फरियाद लेकर आए लोगों की समस्या सुन आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रदेश सरकार की ओर से बालिका सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं को अधिकारी बनाया जा रहा था।