नानपारा: शिवपुरा गांव में SSB द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, कमांडेंट के निर्देशन में भारी संख्या में लोग शामिल हुए
शुक्रवार 4 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा रुपईडीहा क्षेत्र की शिवपुरा गांव में विशेष अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में गांव की ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता की साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आवाहन किया।