खातेगांव मे बुधवार को मंडी उड़नदस्ता दल ने बिना अनुमति पत्र सोयाबीन का अवैध परिवहन करते हुए बुधवार सुबह 11 बजे एक वाहन को पकड़ा। यह कार्रवाई मंडी बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक और आंचलिक कार्यालय उज्जैन के संयुक्त संचालक मानसिंह मुनिया के निर्देश और मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान मंडी समिति ने कुल 94 हजार 420 रुपए का जुर्माना