शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव तहसील के विक्रमपुर-सागोनिया के जंगल मे पहाड़ी के ऊपर एक तेंदुआ के मरने की सूचना किसान ने वन विभाग को दी। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तो घटना करीब 20 दिन बीत चुके थे। मौके पर तेंदुआ का कंकाल मिला। घटना स्थल वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 260 की बताई गई।