डुमरा: सीतामढ़ी जिला कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम रिची पांडे ने किया ध्वजारोहण
सीतामढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रिची पांडे ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को याद किया गया।