महिदपुर: महिदपुर-चोरवासा रोड पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के चालान बनाए
महिदपुर सुनील कुमार वरकडे के नेतृत्व में लगातार नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तारतम्य में पुलिस द्वारा चोरवासा रोड पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों पर अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगे पाए जाने पर नकेल कसी गई। जिसमें एक ट्रैक्टर वाहन पर ₹1000 व तीन अन्य वाहनों पर ₹500 का चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी गई।