गाज़ियाबाद: क्राइम ब्रांच पुलिस ने नाजायज गांजे की बिक्री करने वाले एक अभियुक्त को विजय नगर से किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच पुलिस ने नाजायज गांजे की बिक्री करने वाले संतोष उर्फ बाबू को विजय नगर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 15 किलो 540 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। संतोष गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को बेचने का काम किया करता है और उसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं।