गाज़ियाबाद: थाना मसूरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर खड़े ट्रक से टकराई बस, घायल हुए 4 यात्रियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना मसूरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे 9 पर खड़े ट्रक में बस टकरा गई। पुलिस के मुताबिक हादसे का कारण कोहरा और ट्रक की गलत पार्किग थी। बस दिल्ली से हल्द्वानी जा रही थी। हादसा थाना मसूरी क्षेत्र में नेशनल हाइवे 9 पर जमजम होटल के पास हुआ। इस हादसे में बस सवार चार लोग घायल हुए हैं। जिनको डासना में सरकारी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।