गाज़ियाबाद: कमला नेहरू नगर में पत्नी की हत्या कर पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के कमला नेहरू नगर में सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नशा मुक्ति केंद्र के पास दो शव पड़े हुए हैं। गाड़ी के अंदर पुलिस को दो शव मिले। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पति विनोद चौधरी ने पत्नी दीपक चौधरी की हत्या कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।