गाज़ियाबाद: हादसे को दावत दे रहीं गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सीढियां, टूटी टाइल्स यात्रियों के लिए बनी मुसीबत
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर बनी सीढ़ियों का हाल बेहाल होता हुआ नजर आ रहा है। टूटी सीढ़ियों के चलते प्लेटफॉर्म क्रॉस करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इन सीढ़ियों पर टूटी टाइल्स होने के चलते लोगों में हादसों का भी डर लगा रहता है।