गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में महिला और पुरुष का मिला शव, डबल मर्डर की वारदात से पुलिस में हड़कंप
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के कमला नेहरूनगर में एम्स का नशा मुक्ति केंद्र है। इसके नजदीक मंगलवार सुबह करीब 8 बजे महिला-पुरुष की लाश पड़ी हुई थी। इस सूचना पर तुरंत थाने की पुलिस पहुंची, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ DCP (सिटी) ज्ञानन्जय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों महिला-पुरुष को गोली लगी हुई थी।