गाज़ियाबाद: डिप्रेशन में कहता था पति- 'पत्नी को साथ लेकर मरूंगा ', मधुबन बापूधाम में मिले दंपत्ति के शव पर DCP सिटी ने दी जानकारी
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में मंगलवार को एम्स के नशा मुक्ति केंद्र के पास मिले महिला और पुरुष के शव को लेकर डीसीपी सिटी ने बताया कि घटना में पति ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर की हत्या की है। पत्नी की हत्या करके खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक पति काफी दिनों से डिप्रेशन में था।