फर्रुखाबाद: कटरी गंगपुर निवासी मासूम बच्ची खेलते समय दूध के भगौने में गिरी, गंभीर रूप से झुलसी
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के ग्राम कटरी गंगपुर निवासी मासूम बच्ची माधुरी घर में खेल रही थी।तभी मां भगौने में दूध गर्म कर रही थी।बच्ची खेलते समय भगौने में जा गिरी।जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है।आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।EMO डॉ ने बुधवार शाम 6:30 बजे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।बच्ची की पीठ और पिछला हिस्सा काफी जल गया है।