आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वनमंडल मुंगेली में वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार द्वारा कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण एवं वनों की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लें।
जय हिंद 🇮🇳
वंदे मातरम् 🇮🇳
3 views | Mungeli, Chhattisgarh | Aug 15, 2026