माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" जिला स्तरीय प्रतियोगिता-2026
मुंगेली, 03 अगस्त 2026। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), मुंगेली एवं दीनबंधु सहयोग संस्था, मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" जिला स्तरीय प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल सभा भवन, मुंगेली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा मेरा युवा भारत के उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा ने प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के अंतर्गत संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, रील एवं शॉर्ट फिल्म, नारा लेखन तथा स्लैम पोएट्री सहित कुल 8 विधाओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला मुंगेली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं में अंजली रात्रे (चित्रकला), मोनिका गिरी (नारा लेखन), अंकित नायक (स्लैम पोएट्री), कुसुम एंड ग्रुप (नुक्कड़ नाटक), बमलेश्वरी एंड ग्रुप (नृत्य), लोकेन्द्र बंजारा (रील एवं शॉर्ट फिल्म), दुर्गा रानी जायसवाल (लोकगीत) तथा पूर्णिमा जायसवाल (वाद-विवाद) शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपनिदेशक श्री नितिन शर्मा, डॉ. एन. के. पुरले, श्री रवीराज आडिल, श्री अरुण कुमार साहू, श्री नितेश कुमार मोहले सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं दीनबंधु सहयोग संस्था के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री पुरुषोत्तम निर्मलकर एवं श्री अरुण कुमार साहू ने किया। समापन अवसर पर श्री गोकुल रावटे ने सभी प्रतिभागियों को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" की शपथ दिलाई तथा श्री एम. एल. सोनी एवं श्री नितेश कुमार मोहले ने आभार व्यक्त किया।
#mybharat #NashaMuktYuva #mungeli #chhattisgarh #merayuvabharat