पूंगल: खीरसर के पास ओवरटेक के दौरान सवारियों से भरी बस पलटी
Poogal, Bikaner | Mar 28, 2026 पूगल थाना क्षेत्र के खीरसर गांव के पास शनिवार को एक निजी बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब निजी बस चालक दूसरी बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।