आलमनगर: हत्यारोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, पुलिस का सख्त एक्शन
आलमनगर में फरार हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रतवारा थाना पुलिस ने गंगापुर पंचायत के कचहरी टोला में आरोपी भोला मंडल के घर कुर्की-जप्ती की। भोला मंडल पर पिछले साल 23 अप्रैल को सोनामुखी बाजार में बमबम भगत की गोली मारकर हत्या का आरोप है। एक साल से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।