बहराइच: दीवानी न्यायालय और ग्राम न्यायालयों में 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश, 23 नवंबर को खुले रहेंगे न्यायालय
बहराइच दीवानी न्यायालय सहित जनपद के ग्राम न्यायालय नानपारा बाग ग्राम न्यायालय महर्षि में 31 अक्टूबर को दीपावली अवकाश रहेगा। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय के जारी निर्देश के क्रम में यह जनपद न्यायाधीश ने यह निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही बताया गया है कि चतुर्थ शनिवार 23 नवंबर को न्यायालय खुले रहेंगे।