तालबेहट: बांसी जख़ौरा मार्ग पर गर्राघाट के नजदीक सड़क जर्जर, 20 गांव के लोग परेशान, कई गिरकर हुए चोटिल, जताया आक्रोश
बांसी जखौरा मार्ग पर गर्राघाट के नजदीक पुल के पास सड़क पूरी तरह से जर्ज़र और बदहाल हो चुकी है, कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए जानकारी दी और सड़क मरम्मत की मांग की बताया गया 20 गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।