टीकमगढ़: तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराई, महिला गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल से झांसी रेफर
टीकमगढ़ जिले के मंजना गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला सहित घायलों को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।