फारबिसगंज: मैट्रिक परीक्षा के दौरान कदाचार कराने के आरोप में गिरफ्तार पांचों वीडियो ग्राफर को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक ) अर्थात मैट्रिक परीक्षा 2025 के प्रथम दिन सोमवार को द्वितीय पाली में फारबिसगंज के परीक्षा केंद्र पर वीडियो ग्राफी करने के दौरान कदाचार कराने के आरोप में गिरफ्तार पांच वीडियो ग्राफर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है.