फारबिसगंज: सिमराहा बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक स्टोर और जनरल स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ
सिमरहा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में रविवार की रात एक कॉस्मेटिक स्टोर व जनरल स्टोर की दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय नागरिकों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर आग पर जल्द ही काबू पाया गया. वहीं घटना से पीड़ित दुकानदार सदमें है.