फारबिसगंज: डीएम और एसपी ने जोगबनी पहुंचकर रेल अधिकारियों के साथ की बैठक
सोमवार को देर शाम 5 बजे के करीब अररिया डीएम व एसपी जोगबनी स्टेशन पहुंच कर महाकुंभ को लेकर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की. वही इस अवसर पर उन्होंने ट्रेनों में होने वाली अनियंत्रित भीड़ को किस प्रकार नियंत्रित किया जाए जिससे की भगदड़ की स्थिति पैदा ना हो इसके लेकर कई दिशा निर्देश दिए.