डिंडौरी: ऋण मुक्तेश्वर कुकर्रामठ को लेकर निकली कावड़ यात्रा, भगवान भोलेनाथ का होगा जल अभिषेक
डिंडौरी के डेमघाट से मां नर्मदा का पावन जल भरकर कांवड़िए बम बोल के नारे के साथ ऋण मुक्तेश्वर कुकर्रामठ के लिए के लिए रवाना हुए जहां कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 9:00 बजे कांवड़िए मां नर्मदा की पूजा पाठ करते हुए जल कावड़ में लेकर कुकर्रा मठ के ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए ।